ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें!!

कलेक्टर डॉ. मीना ने मां बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की

कलेक्टर ने जिले वासियों को सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की 

आगर-मालवा (गिरिराज बंजारिया)। नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सोमवार को आगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद आगर से स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के साथ नलखेड़ा पहुंचकर जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र शक्तिपीठ मां पीतांबरा श्री बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। 
उन्होंने मां बगलामुखी से जिले वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। 
इसके पूर्व बगलामुखी माता मंदिर पहुंचते ही नवागत कलेक्टर डॉ.शेर सिंह मीना का मंदिर समिति प्रबंधक कमल मंडलोई एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय, तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव, नगर निरीक्षक नागेश यादव ने नवागत कलेक्टर डॉ मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
कलेक्टर डा. मीना ने एसडीएम एवं मंदिर समिति के अधिकारियों से देवी लोक निर्माण के तहत स्वीकृत, प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विकास एवं निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने मां बगलामुखी मंदिर दर्शनार्थ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |