आगर-मालवा(सबसे आगे)। जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष कुरील के निरंतर प्रयासों एवं राज्य स्तर पर किए गए प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप जिले को 108 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस प्राप्त हुई है।
यह अत्याधुनिक एंबुलेंस गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एंबुलेंस में जीवन रक्षक उपकरणों सहित प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था रहेगी, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस उपलब्धि को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। अधिकारियों ने इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की है।
