सुसनेर(सबसे आगे)। नगर परिषद सुसनेर द्वारा बुधवार को मालीपुरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से तृतीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी, पार्षद नईम मेव, राकेश कानुडिया ने उपस्थित होकर हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए। शिविर में वार्ड क्र एक, दो, तीन, चार एव 14, 15 के हितग्राही से पीएम स्वनिधि योजना, स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, विभिन्न पेंशन योजना, नवीन नल कनेक्शन, नोड्युज प्रमाण पत्र, समग्र संबंधित कार्य, भवन अनुज्ञा, आधार कार्ड अपडेट, महिला एवं बाल विकास के प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना आदि योजनाओं के नवीन आवेदन लिए गए। इस अवसर पर शिविर के नोडल अधिकारी नरेश कुमार सिंह, प्रभारी शहजादी खान, सामुदायिक संगठक जगदीश परमार, अक्षय गुहाटिया, राम वाल्मीकि, अरुण मकवाना, जगदीश जोशी, अशोक विश्वकर्मा, शहिद खान ,धमैन्द्र सिंह उमठ, मुकेश माली, लोकेश भट्ट, जाहिद खान, जगदीश कानुडिया, आकिब खान सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रहे।
BREAKING NEWS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें!!