ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें!!

नवागत कलेक्टर डॉ मीना एवं स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती यादव का आगर में आत्मीय स्वागत

संपूर्ण प्रशासनिक टीम ने अपनी पूरी क्षमता के साथ दायित्वों को निभाया है -श्रीमती यादव

हम सब मिलकर जिले को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे- डॉ. मीना 

आगर-मालवा (गिरिराज बंजारिया)। आगर जिले से स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना का राजस्व एवं पुलिस परिवार द्वारा सोमवार को आयोजित एक समारोह में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव को पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं राजस्व पुलिस परिवार के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा नवागत कलेक्टर डॉ. मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
श्रीमती यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीम आगर ने सराहनीय कार्य ,सहयोग किया है। इसी का परिणाम है कि जिला 10 माह में विभिन्न विभागों के पैरामीटर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाया है। उन्होंने कहा कि नवागत कलेक्टर को भी टीम आगर अपनी पूरी कार्यक्षमता के साथ पूरा सहयोग करें और अपना शत प्रतिशत योगदान दे। पुलिस अधीक्षक सोनी ने श्रीमती यादव की संवेदनशीलता पुलिस प्रशासन के बीच संवाद एवं समन्वय की अनूठी कार्यशैली की सराहना की। कार्यक्रम को एडीएम श्रीमती डॉ शालिनी, श्रीवास्तव जिला पंचायत सीईओ बी एस सोलंकी एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार बोयट आदि ने संबोधित करते हुए श्रीमती प्रीति यादव की सवेदनशीलता सहजता सरलता एवं उत्कृष्ट कार्य शैली की सराहना करते हुए नवागत कलेक्टर को भी पूरी कार्यक्षमता के साथ संपूर्ण टीम की तरफ से हर संभव तत्परता पूर्वक पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |